नगर के बापू भवन टाउन हाल में मंगलवार को आशा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकंदरपुर विधायक मुहम्मद रिजवी तथा विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आशाओं के कार्य पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। आशाओं ने आशा दिवस पर सेवा का संकल्प दोहराया।
टाउन हाल के सभागार में आयोजित आशा स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि सिकंदरपुर विधायक मो. रिजवी ने कहा कि आशाओं में बहुत अधिक कार्य क्षमता और कुशलता हैं। हमारी आशाएं घर-घर जाकर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के साथ ही बुढ़ों के स्वास्थ्य की सुविधाएं भी प्राप्त कराती हैं।
सरकार के स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में समय-समय पर जानकारी दी जाती हैं। उन्होंने आशाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी क रने के लिए प्रदेश सरकार से सिफारिश करने की बात कही। प्रभारी जिलाधिकारी केपी सिंह ने कहा कि हमारी आशाएं ऊर्जावान हैं। उनमें काम करने की क्षमता भी अधिक हैं।
गांव में होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए अच्छा सलाह भी देती हैं। सीएमओ डा. पीके सिंह ने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है, उनके कारण ही हम स्वास्थ्य विभाग के लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। आशाओं के मेहनत से लगातार हम आगे बढ़ रहे हैं।
एनआरएचएम के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि आशाओं ने स्वास्थ्य विभाग की मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर, जननी सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया हैं। इस मौके पर जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक अजय पांडेय ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।