फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन दिन बाद खुला मौसम तो 6 डिग्री बढ़ा तापमान, कामकाज में जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चक्रवाती तूफान से तीन दिनों तक चली झमाझम बारिश और बादलों के डेरा के बाद रविवार को बारिश थमने से लोगों की राहत मिली।
विज्ञापन

दिन भीर बादलों के बीच धूप व छांव का दौर पूरे चला, जिससे लोग अपने काम काज में जुटे रहे। गांवों में लोग आंधी व तूफान में उजड़ी झोपड़ियों को दुरूस्त करने में लगे रहे। सुबह से खिली धूप निकलते ही अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी दिखी। किसानों के चेहरे पर राहत दिखी। धान की फसल के लिए धूप फायदेमंद बताई जा रही है, हालांकि खेतों में भरे पानी की निकासी अभी चुनौती बनी है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम 23.5 रहा। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलर्ट मौसम विभाग ने किया था लेकिन बारिश नहीं हुई। ऐसे में अब मौसम साफ होने का अनुमान है। रात को शीत भी गिरी थी, जो मौसम साफ होने का संकेत दे रहा है। फिलहाल अभी भी छिटपुट बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें