बलिया। एक ओर जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि निर्माण का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे थे, उसी वक्त जनपदवासियों में गजब का उत्साह हिलोरे मार रहा था। मानों बागी धरा पर राम नाम की सरिता प्रवाहित हो रही हो। कहीं कोई टेलीविजन के माध्यम से लाइव प्रसारण देख कर स्वयं को रोमांचित कर रहा था को कहीं पूजा पाठ का दौर चल रहा था। माहौल ऐसा था कि कोई भी उत्साह से लबरेज आध्यात्म की उस बेला का साक्षी बनने से चूकना नहीं चाह रहा था।
हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिलाध्यक्ष अम्बादत्त पांडे के देखरेख में आर्य समाज रोड स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा हनुमान अष्टक हनुमान बाण श्री राम स्तुति श्री राम नाम कीर्तन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विजय प्रसाद प्रताप आर्य और विशिष्ट अतिथि वीरांगना वाहिनी प्रमुख विजया द्विवेदी रही। इसके उपरांत कायकर्ताओं ने मिठाइयां बांट खुशी का इजहार किया। सुनील पांडे, शंभू नाथ, काव्यांश, मुन्ना, विकास आदि रहे। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में आयोजित अखंड संकीर्तन की पूर्णाहुति बुधवार को भगवान श्रीराम की आरती के साथ हुई। इसके अलावा नगर के देवकली स्थित शिव मंदिर, हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ किया। इस मौके पर डॉ चंद्रशेखर पांडे, मंगल देव चौबे, ब्रजेश दूबे आदि रहें।
संस्कार भारती की ओर से पं. केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय के प्रांगण में भी इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ एवं श्रीराम के रूप में अक्षज तिवारी को प्रतीकात्मक रूप से माल्यार्पण करके शुरू किया गया। नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के सभागार में श्री हनुमान चलीसा, सुंदरकांड और भगवत-भजन का आयोजन किया गया। हवन पूजन मुख्य अतिथि सत्येंद्र जिला प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया।
संकल्प हुआ पूरा, की मूर्ति की स्थापना
बलिया। अयोध्या में जब पीएम मोदी राम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास किया जा रहा था, उसी समय फेफना के पकड़ी धाम स्थित काली मंदिर परिसर में पुजारी रामबदन भगत ने अपने संकल्प को पूरा करते हुये भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की। उन्होंने यह संकल्प लिया था कि मंदिर का शिलान्यास होने पर ही वे काली मंदिर परिसर में मूर्ति की स्थापना करेंगे। इस अवसर पर मनोज सिंह, सुनीता देवी, धनंजय शर्मा, पूजा शर्मा, अवधेश चौहान, सुरेमन चौहान,सुरेंद्र राजभर, सुदर्शन पासवान, शिव कुमार माली, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, भरत सिंह, आशुतोष भारती, सोनू प्रसाद, गंगा यादव आदि रहे।
जो जहां रहा वहीं से देखता रहा लाइव प्रसारण
बलिया। ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में हो रहे भूमिपूजन पर सबकी नजर बनी रही। जो जहां रहा, पूजन के कार्यक्रम को लाइव देखता रहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। वहां तैनात फार्मासिस्ट संजय शुक्ल, एलटी मुन्ना यादव समेत अन्य कर्मियों को जैसे ही कामकाज से फुर्सत मिलती, मोबाइल के जरिये भूमिपूजन को देखते रहे।
सैंड आर्टिस्ट ने उकेरी रेत पर आकृति
बांसडीह। सैंड आर्टिस्ट रूपेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के खरौनी गांव में अयोध्या में राम मंदिर के शिला पूजन पर आकर्षक कलाकृति बनाकर दी बधाई। सैंड आर्ट में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का जज्बा पाले ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट ने राम जन्मभूमि पर मंदिर का शिलान्यास होने से खुश होकर रेत पर उकेरकर राम मंदिर की अनुपम आकृति तैयार की।
युवकों ने किया सुंदर कांड का पाठ
फेफना। बुधवार को अयोध्या में श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए भूमि पूजन से थम्हनपुरा ग्राम के उत्साही युवकों द्वारा कीर्तन सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बाबा धर्मेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही ग्रामीणों ने ऋषि रमण मिश्र के नेतृत्व में पूजन उपरांत सुंदरकांड का पाठ व कीर्तन किया। अंत में हवन के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।
श्रीराम के नाम पर किया मार्ग का शिलान्यास
नगरा। नरहेजी नगर नरहीं के ग्रामीणों ने प्रभु श्रीराम के नाम पर मार्ग का शिलान्यास कर अयोध्या में हुए भूमि पूजन की खुशी में खुद को भी शामिल कर लिया। यह मार्ग राज्य वित्त से निर्मित होगा। व्याकरणाचार्य डा. अच्युतानंद चौबे ने मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न कराया तत्पश्चात शिक्षा विद्, नरहेजी महाविद्यालय के सचिव डा. विजय नारायण सिंह गोपाल जी ने विप्र पूजन कर एक दर्जन ब्राम्हणों को रामनामी गमछे से सम्मानित किया। गांव के रमाशंकर सिंह व भाजपा के जिलामंत्री प्रेमनाथ सिंह ने मार्ग निर्माण के लिए ईंट रखा।
24 घंटे हुआ हरिनाम संकीर्तन
लालगंज। अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बजरंग आश्रम में ग्रामीणों ने 24 घण्टे भगवन्नाम संकीर्तन कराया। श्रीनाथ सिंह, शत्रुघन सिंह, वकील सिंह, राहुल सिंह, राकेश कुमार, कृष्णकांत तिवारी आदि रहे।
विधायक पुत्र के नेतृत्व में निकाला जुलूस
बैरिया। राम मंदिर की निर्माण का भूमि पूजन होते ही विधायक सुरेंद्र सिंह के पुत्र विद्या भूषण सिंह हजारी के नेतृत्वी में ीलोगों ने ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकाला और अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। जुलूस में हरीकंचन सिंह, अविनाश सिंह, पंकज उपाध्याय, मणिभूषण सिंह आदि रहें। इसी क्रम में हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इब्राहिमाबाद स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पूजन अर्चन कर हवन किया।
कारसेवक को किया सम्मानित
गड़वार। श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास के अवसर पर आरएसएस के स्वयं सेवकों द्वारा श्रीराम दरबार की पूजा अर्चना की गई । इसके बाद कारसेवक आंदोलन के जिला संयोजक रहें भरत जी गुप्त को अंगवस्त्रम भेंट कर उनका अभिवादन किया गया। मनोज मिश्र धनंजय सिंह संजय गुप्ता सतीश उपाध्याय संतोष पांडे जी मुकेश सिंह मयंक आदि रहे।
राम नाम का किया जप
भीमपुरा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किरिहरापुर स्थित सिंचाई विभाग के डाकबंगले पर शिव मंदिर के समक्ष राम नाम का जप करते हुए हवन किया। भाजयुमो के जिला मंत्री रोमित सिंह की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम नाम का जप करते हुए हवन किया गया। उधर भीमपुरा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने पूरे बाजार में मिष्ठान वितरण कराने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई संदेश भेजा।
महिलाओं ने जलाये दीप, गाया मंगल गीत
दुबहड़। श्रीरामजन्म भूमि मंदिर का शिलान्यास होते क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह लोगों ने मिठाईयां बांटी, वही गांव के शिवालयों में सारा दिन भजन- कीर्तन होता रहा। महिलाओं ने अपने- अपने घरों में दीप जलाकर भगवान श्रीराम की पूजन- अर्चन की और सोहर गीत गाए। नगवा गांव स्थित सती माई मंदिर पर अजंय कुमार पाठक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सुंदरकांड का पाठ किया। जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक, चंद्रकुमार पाठक, डॉक्टर बृजेश पाठक, गोपाल जी चौबे, पवन चौबे, लाल पांडे, राकेश पाठक एवं अनिल पाठक आदि रहें।
व्यापारियों ने पीएम और सीएम को दी बधाई
बलिया। श्रीराम जन्म भूमि के भूमि पूजन के उत्सव पर शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित व्यापारी गण ने राम मंदिर में दर्शन करके जय श्री राम का नारा लगाया एवं पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्य नाथ को बधाई दी। सरदार संजय सिंह, सागर सिंह, नागेंद्र , नयन अग्रवाल, केसरी जी, जोगिंदर शर्मा, सरदार सरवन सिंह, मनजीत उपाध्याय आदि रहें।
अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के मौके फेफना क्षेत्र के पकड़ी धाम मंदिर में श्रीराम, ?- फोटो : BALLIA
अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के मौके पर नगर के आर्यसमाज रोड स्थित हनुमान मंदिर भजन ?- फोटो : BALLIA
अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के मौके पर बांसडीह क्षेत्र के खरौनी गांव में सैंड आर्ट- फोटो : BALLIA
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर माल्देपुर में हवन-पूजन करते र- फोटो : BALLIA
राम मंदिर निर्माण के खुशी में चितबड़ागांव क्षेत्र के जुलूस निकालकर भ्रमण करते युवा।- फोटो : BALLIA
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के खुशी में लालगंज क्षेत्र के बहुआरा गांव स्थित बजरंग आश्रम में भज?- फोटो : BALLIA