बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है। शुक्रवार की सुबह तक विभिन्न जिलों से 556 परीक्षार्थी रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा की। देर रात को बसों से आने-जाने का क्रम शुरू हो गया।
रोडवेजकर्मी डिपो में पूरी तरह से सक्रिय दिखे। शुक्रवार को दोपहर बाद परीक्षा छूटते ही परीक्षार्थियों का हुजूम रोडवेज डिपो पर पहुंच गया। मऊ, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर के लिए बसें परीक्षार्थियों को लेकर निकल गईं। इसी तरह की हालत दूसरी पाली का भी रहा। परिचालकों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र के आधार पर शून्य टिकट काटा। परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए सौ से अधिक बसों का संचालन किया है। दूसरे डिपो से भी बसें मंगाई गईं थीं। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों को लाने व पहुंचाने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गई है। सभी कर्मचारियों को डिपो में ड्यूटी लगाई गई है। रूटों पर पर्याप्त परीक्षार्थियों के होने पर बसों को भेजा जा रहा था।