बलिया। पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों की परीक्षा खत्म होते ही भीड़ स्टेशन पर पहुंची तो उन्हें नियंत्रित करने में जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों के पसीने छूट गए। प्लेटफाॅर्म नंबर एक, दो, तीन पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। टिकट घर, पूछताछ केंद्र काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही।
परीक्षार्थी वाराणसी, प्रयागराज, व गोरखपुर रूट की ओर जाने वाली एक्सप्रेस वे पैसेंजर ट्रेनों में चढ़ गए। इस दौरान एसी व स्लीपर तक पर कब्जा जमा लिया। रोडवेज अधिकारी ने बताया कि 150 से ऊपर बसों से 7500 के ऊपर अभ्यर्थी अपने गंतव्य को रवाना हुए है। सबसे ज्यादा गोरखपुर, देवरिया, पड़रौना, वाराणसी व जौनपुर रूट में बसे चलाई गईं। वहीं, दूसरी तरफ शनिवार को होने वाली परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी देर रात तक जिले में पहंुचते रहे।