फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कलाकारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
पं.केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय, रामपुर उदयभान में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित छात्
विज्ञापन
बलिया। पं. केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को संगीत साहित्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शशिकांत ओझा एवं विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान हारमोनियम पर शिवम मिश्र एवं तबले पर देवांश ओझा ने संगत कर समा बांध दिया।
सम्मान समारोह में अबीर पांडेय, नीरज यादव, अवनी गिरी, देवांश ओझा, रानी वर्मा, सत्यकृत, अव्यांश सिंह, दिव्यांश सिंह एवं श्रीमती रश्मि पाल को अतिथियों ने अंगवस्त्रम एवं मोमेंटो प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। कवयित्री कादम्बिनी सिंह ने - हम त रामजी के नेहिया में अंकुराइल बानी... सुनाकर भाव-विभोर कर दिया। रामेश्वर सिंह ने - कितनी घबराहट मची हुई है.. प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। अबीर पाण्डेय, प्रतिभा त्रिपाठी, आरती वर्मा, श्रुति पाण्डेय, शिवानी मिश्रा, शिवेंद्र कुमार, दिव्यांश, चन्दन सिंह, अथर्व प्रताप सिंह, कन्हैया लाल गुप्त, रीना पाण्डेय, प्रज्ञा पांडेय, नरेंद्र कुमार पाण्डेय, अखिलेश कुमार सिंह, अनामिका सिंह, राधिका त्रिपाठी, प्रिंस पंडित और आकाश मिश्र आदि कलाकारों ने प्रस्तुति दी। टीडी काॅलेज के पूर्व प्रोफेसर संगीतज्ञ प्रो. राम सुंदर राय के निधन पर दुख व्यक्त किया गया। सचिव पं. राजकुमार मिश्र ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें