जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने प्रथम चरण में हुए चारों विकास खंडों में भ्रमण कर चुनाव का जायजा लिया। इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने मतदान कर्मचारियों को भी फटकार लगाई। उन्होंने देर शाम चुनाव सकुशल कराने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।
जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह ने चिलकहर ब्लाक के कुरेजी सहित कुछ बूथों पर घूमने के बाद इंदरपुर, सलेमपुर, खनवर और नगरा के कई बूथों का जायजा लिया। इस दौरान एसपी भी साथ रहे ।
दोनों अधिकारी भीमपुरा की तरफ निकल गए। उधर सुभाष इंटर कालेज ताड़ी बड़ागांव, कसेसर, जजौली, भीमपुरा नंबर-एक को देखते हुए जिले के सबसे अंतिम छोर पर स्थित अंतिम मतदान केंद्र बरौली प्राथमिक विद्यालय पर जाकर भी वहां की स्थिति देखी।
पीठासीन और मतदान अधिकारियों से आवश्यक पूछताछ की और कोई भी गड़बड़ी होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने की बात कही। एसपी ने भी सुरक्षा के लिहाज से नगरा, भीमपुरा थाने के अलावा रसड़ा कोतवाली कंट्रोल रूम की व्यवस्था को भी देखा। इसके बाद रसड़ा पहुंचे और उस इलाके के दर्जनों मतदान केंद्रों का जायजा लिया।