फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पहुंचा सलाखों के पीछे

Sun, 10 Jan 2021 09:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाने से मारने की धमकी देने वाले युवक को गड़वार पुलिस ने रविवार को रतसर से गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी होते ही लखनऊ से जांच टीम बलिया के लिए रवाना हो गई है। 

विज्ञापन


बलिया गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर ग्राम के गौरव सिंह राजपूत ने करीब दो दिन पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दे दी। इसकी जानकारी होते ही लखनऊ खुफिया एजेंसी सक्रिय हो गई।

इस मामले में शनिवार को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। लखनऊ पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक बलिया को इसकी सूचना दी।  इसके बाद गड़वार पुलिस ने सीओ सिटी के नेतृत्व में रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और लखनऊ मुख्यालय इसकी सूचना भेज दी।
विज्ञापन

 

पुलिस अधीक्षक डॉ . विपिन ताडा ने बताया कि युवक के विरुद्ध लखनऊ में मुकदमा दर्ज है। वहां से सूचना मिली थी, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखनऊ से आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें