फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आरआई बताकर वसूली करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
ड़वार पुलिस द्वारा पकड़े गए लाल बत्ती लगी गाड़ी तथा अपने आप को लखनऊ के आरआई बताने वाला आरोपी युवक? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर से शनिवार को स्थानीय पुलिस ने अपने को लखनऊ आरटीओ का आरआई बताकर जनपद में अवैध वसूली करने वालों को पकड़ लिया। उसके पास से बत्ती और हूटर लगी इनोवा गाड़ी भी बरामद हुई है। वाहन को सीज कर दिया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के सठियांव निवासी राम प्रवेश नामक फर्जी व्यक्ति अपने को आरआई बताकर जनपद में अवैध वसूली कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक गड़वार राजकुमार सिंह शनिवार की शाम चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर इनोवा कार पर पड़ी। गाड़ी पर पुलिस की बत्ती और हूटर लगा था। शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस पर नाम गलत मिला। प्रभारी निरीक्षक गड़वार ने बताया कि आरोपी अपने को आरआई बताकर क्षेत्र में अवैध तरीके से कार्य करता था। गाड़ी पर ऊपर बत्ती लगाई गई है। वह भी अवैध है। वाहन को सीज कर दिया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें