फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का ईनामिया बदमाश असलहा संग गिरफ्तार

विज्ञापन
सड़ा पुलिस द्वारा पकड़े हत्या के आरोपी युवक। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा पुलिस ने पिता के हत्यारोपी को बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर रसड़ा सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि रसड़ा के वार्ड नं. 12 निवासी अभियुक्त त्रिलोकी राजभर ने अपने पिता गौरीशंकर राजभर को जून 2018 में पीछे से डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया था। उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। मामले में थाना रसड़ा में धारा 304 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से अभियुक्त त्रिलोकी फरार था। इसके विरुद्ध धारा 83 सीआरपीसी (कुर्की) की कार्रवाई करते हुए तलाश की जा रही थी। रसड़ा कोतवाली के उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने हमराहियों संग रसड़ा सब्जी मण्डी के पास से उसे बुधवार को गिरफ्तार किया। गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा, एक कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें