फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण कलाकारों को निखारने की जरूरत : डीएम

विज्ञापन
गायत्री शक्ति पीठ महावीर घाट परिसर में जिला स्तरीय बालक- बालिका सांस्कृतिक प्रतियोगिता में गीत ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गुरुवार को जनपद स्तरीय बालक/बालिका सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाए प्रतिभागियों को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने पुरस्कृत किया। उन्होंने ग्रामीण कलाकारों को निखारने की जरूरत पर बल दिया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीडीओ ने कहा कि यह प्रतियोगिता शहर व ग्रामीण क्षेत्र में छिपे कलाकारों को निखारने के लिए युवा कल्याण व पीआरडी विभाग द्वारा कराई गई। प्रतियोगिता का मुख्य विषय गीत, नृत्य व नाटक रहा, जिसमें 13 से 35 वर्ष के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाए प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से प्रमाण-पत्र दिया गया। निर्णायक मंडल में भोजपुरी लोकगीत गायक कन्हैया हरपुरी, समाजसेविका प्रीति पांडेय, फ़िल्म निर्देशक व अभिनेता आयुष साहनी थे। गायत्री शक्तिपीठ के बिजेंद्र चौबे, जिला युवा कल्याण अधिकारी महेंद्र सिंह कुशवाहा व उनके समस्य बीओ, संगीत अध्यापक अरविंद उपाध्याय, तबला पर आदित्य पाठक, बेन्जू वादक लियाकत अली, हीरालाल, यशवंत, उत्सव, आयुष व अन्य लोग थे। संचालन रामभरोसे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें