फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बीएस फोर बसों की मरम्मत का इंतजाम नहीं आ गई बीएस-6

विज्ञापन
जीराबस्ती स्थित रोडवेज बस वर्कशाप में खराब बस को ठीक करने में जुटे कारीगर। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम आधुनिक तकनीक वाली बसों पर जोर दे रहा है, लेकिन इन बसों की मरम्मत का इंतजाम नहीं कर पा रहा है। इलेक्ट्रानिक बसें आए दिन खराबी के कारण वर्कशाप में खड़ी हो जा रही हैं।
विज्ञापन

कुछ माह पहले बीएस फोर बसों का संचालन शुरू हुआ है। इस समय सेंसर युक्त दो बीएस-छह बस भी आ गई हैं। इन बसों में आने वाली खराबी को ठीक करने की जिम्मेदारी पुराने कर्मचारियों के जिम्मे है। पुराने मकैनिक बस की खामियों को दूर नहीं कर पा रहे हैं। इतना नहीं, स्पेयर पार्ट्स भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन होगा, जिस दिन बीएस फोर की बस खराबी के कारण वर्कशाप में खड़ी न हो रही हो। मरम्मत की व्यवस्था न होने से बसें कई दिन तक खड़ी रहती हैं। इससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। वर्कशाप के कर्मचारियों के अनुसार, बीएस-4 और बीएस-6 इलेक्ट्रानिक आधारित बसें हैं। इनकी मरम्मत कंप्यूटर आधारित उपकरणों के माध्यम से की जाती है। डिपो की कार्यशाला में उपकरणों के अभाव के चलते बसों में मामूली खराबी भी दुरुस्त नहीं की जा सकती है। संसाधनों के अभाव में बसों की मरम्मत के लिए आजमगढ़ और कानपुर कार्यशाला से सहयोग लेना पड़ रहा है।
मिल जाती है हादसों की पूर्व सूचना
बीएस-6 बसों में तकनीकी गड़बड़ी जैसे शॉर्ट सर्किट, टायर फटने जैसे हादसों की पूर्व सूचना इसमें लगे साफ्टवेयर के माध्यम से मिल जाएगी। बस के किसी भी हिस्से अथवा कुलपुर्जे में खराबी पहले ही पकड़ में आ जाएगी। इसी तरह बीएस-फोर में इलेक्ट्रानिक सिस्टम लगा है। फ्यूज उड़ने पर भी यहां के मैकेनिक बना नहीं पा रहे हैं। सेंसर में खराबी को दूर करने के लिए कंप्यूटर जरूरी है।
विज्ञापन

यह सही है कि वर्कशाप में संसाधनों की कमी है और बीएस-4 बसों की मरम्मत में यह समस्या आड़े आती है, लेकिन बीएस-6 बसों के संचालन में यह समस्या सामने नहीं आएगी। इसके लिए ड्राइवरों और टेक्निशीयनों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। - राकेश कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें