ीमपुरा के पूरा उर्फ फरदहां गांव निवासी दुर्घटना में मरे सैनिक सोनू यादव को पुष्प चक्र अर्पित करत?
- फोटो : BALLIA
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के पूरा उर्फ फरदहां गांव निवासी आर्मी जवान सोनू यादव (24) पुत्र लल्लन यादव गौरा गांव के समीप बुधवार की रात में दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसकी बृहस्पतिवार की रात वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह आर्मी जवान का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा पूरे गांव में मातम छा गया। फौजी सोनू का अंतिम संस्कार सरयू तट पर स्थित तुर्तीपार शवदाह स्थल पर किया गया। इस दौरान सेना के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
बताया जाता है कि आर्मी जवान सोनू एक सप्ताह पहले लुधियाना से छुट्टी लेकर घर आया था। बुधवार की शाम सोनू अपने छोटे भाई राहुल यादव को बाइक से कीड़िहरापुर रेलवे स्टेशन पर कृषक एक्सप्रेस पर चढ़ाने के लिए आया था। भाई को ट्रेन में बैठाने के बाद वह वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह गौरा गांव के समीप पहुंचा कि सामने से आ रहे बाइक से टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल सोनू को इलाज के लिए मऊ ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति के चलते वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात जवान की मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर का भाई बलवंत यादव लुधियाना में आर्मी में ही कार्यरत है। जबकि पिता घर पर रहकर ही कृषि का कार्य करते हैं। बताया जाता है कि दूसरा बाइक सवार बाल-बाल बच गया और मौके से निकल भागा।