फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी का जवान पोखरे में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगर पंचायत चितबड़ागांव निवासी आर्मी के सिग्नल कोर में कार्यरत सूबेदार सुनील कुमार सिंह (48) नहाते समय पैर फिसल जाने से गहरे पानी में डूब गए। गोताखोरों ने काफी तलाश करने की कोशिश की। इसके बाद शाम करीब सात बजे शव मिला।
विज्ञापन

चितबड़ागांव नगर पंचायत निवासी रिटायर्ड सूबेदार मेजर उदयभान सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह आर्मी के सिग्नल कोर में सूबेदार पद पर कार्यरत थे। इन दिनों सुनील कुमार सिंह घर आए हुए थे। शनिवार दोपहर बरैया पोखरे में नहाने के लिए गए। कपड़े उतार कर सीढि़यों के सहारे पोखरे के पानी में उतर कर नहा रहे थे। नहाते समय पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चले गए। कुछ लोगों ने उन्हें पानी में डूबते हुए देखकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने स्थानीय गोताखोरों को ढूंढने के लिए पोखरे में उतारा। इस दौरान काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। शाम करीब सात बजे शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें