बलिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं का परीक्षा परिणाम बुधवार की शाम को घोषित किया गया। जिले के परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा है। टॉप थ्री में कुल छह मेधावी शामिल हैं। इनमें जिले की टॉपर समेत चार लड़कियां हैं।
देवस्थली विद्यापीठ संवरा की अराध्या यादव ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला तथा आरबी चिल्ड्रेन एकेडमी मुजौना के विवेक गुप्त ने 97.4 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। सनबीम की आस्था यादव, देवस्थली के राजवीर सिंह सोनी व प्रत्याक्षा राय तथा ज्ञानकुंज सीनियर सेंकेंड्री एकेडमी बंशी बाजार की वंदना यादव ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
सनबीम स्कूल के आयुष्मान सिंह व अंशुमान चौबे ने 97 प्रतिशत अंक के साथ जिले में चौथा तथा देवस्थली विद्यापीठ के तेज बहादुर बरनवाल ने 96.80 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पांचवीं रैंक हासिल की है। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर के सक्षम जायसवाल 96़ 2 प्रतिशत अंक पाकर छठवें स्थान पर रहे। देवस्थली विद्यापीठ के बहादुर बर्नवाल, देवस्थली विद्यापीठ के आर्यन सिंह, वैष्वनी पाण्डेय, सनबीम की गुनगुन वर्मा 96 प्रतिशत अंक पाकर सातवें स्थान पर रहे।
देवस्थली के ही कुंदन प्रकाश राय, आर्या त्रिपाठी, नागा जी विद्यामंदिर के सुमित यादव 95़ 80 प्रतिशत अंक पाकर आठवां स्थान प्राप्त किए। देवस्थली विद्यापीठ की श्रेया सिंह, सनबीम की पुष्पांजलि व नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर के शौर्य प्रताप सिंह 95़ 60 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहे। नागा जी सरस्वती विद्यामंदिर के आयुष मौर्या 95.4 प्रतिशत पाकर दसवें स्थान पर रहे। अराध्या को एआई में मिले शत-प्रतिशत अंक : जिले की टॉपर अराध्या यादव को आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस (एआई) में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। इसके अलावा सोशल साइंस में 99, साइंस में 99, इंग्लिश में 96, गणित में 94 व हिन्दी में 92 अंक हासिल हुए हैं।
पिछली साल भी लड़कियों ने मारी थी बाजी : सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में इस साल देवस्थली विद्यापीठ की अराध्या 97़ 4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहीं हैं। वहीं आरबी चिल्ड्रेन वैली स्कूल के विवेक गुप्ता ने 97़ 4 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। देवस्थली विद्यापीठ के ही राजीव सिंह, प्रत्याक्षा राय, सनबीम की आस्था यादव ने 97़ 2 प्रतिशत, ज्ञानकुंज सीनियर सेंकेंड्री एकेडमी बंशी बाजार की वंदना यादव ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। जबकि पिछले साल की 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में सनबीम अगरसंडा की छात्रा अनन्या तिवारी और श्रेया यादव और नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, माल्देपुर के वैभव कुमार वर्मा ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहे। जबकि दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल की छात्रा अलिना जहांगीर खान और मनःस्थली एजुकेशन सेंटर, रेवती की छात्रा मनीषा पटेल ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रुप दूसरे स्थान पर रही। वहीं, सनबीम स्कूल, अगरसंडा के प्रदीप्ति गुप्ता और मनःस्थली रेवती के अमन सिंह ने 97़ 6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय और समृद्धि सिन्हा ने 97़ 2 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे।