फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ और चार सौ मीटर दौड़ में आराधना प्रथम

Sat, 13 Dec 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को वीर लोरिक स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के सौ मीटर में आराधना प्रथम, दीपशीखा द्वितीय, श्वेता तृतीय, बालक वर्ग में राहुल प्रथम, रोशन द्वितीय, कृष्ण कुमार तृतीय रहे। आराधाना ने चार सौ मीटर की दौड़ में भी पहला स्थान पाया।
विज्ञापन


 200 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में दीपशीखा प्रथम, आराधना द्वितीय, सरिता तृतीय तथा बालक वर्ग में राकेश यादव प्रथम, दुर्गेश यादव द्वितीय स्थान पर रहे।

चार सौ मीटर बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, सोनू द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आराधना प्रथम, सरोज द्वितीय, रंजीता तृतीय स्थान पर रहीं। आठ सौ मीटर के बालक वर्ग में आशुतोष कुमार राय प्रथम, इंद्रजीत कुमार द्वितीय, नंदलाल वर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में रंजीता कश्यप प्रथम, ज्योति सिंह द्वितीय, वंदना पासवान तृतीय, 1500 के बालिका वर्ग में पीयूष यादव प्रथम, ईश्वरचंद्र द्वितीय और शैलेंद्र यादव तृतीय स्थान प्राप्त किए। डिस्कस थ्रो में राहुल गुप्त प्रथम, रोशन वर्मा द्वितीय, कृष्ण कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शालिनी राय प्रथम, रीता पासवान द्वितीय व वंदना पासवान तृतीय स्थान पर रहे।
 
गोला प्रक्षेपण में बालक वर्ग में कृष्ण कुमार प्रथम, राहुल गुप्त द्वितीय और दीपक तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में रोशन वर्मा प्रथम, सिद्धार्थ गिरी द्वितीय, अच्छे यादव तृतीय स्थान पर रहे। कुश्ती 42 केजी में बलिराम राय प्रथम, राजू गुप्त द्वितीय, पन्नू यादव तृतीय स्थान पर रहे।

45 किलो भार कुश्ती में मृत्युंजय यादव प्रथम, चंदन यादव द्वितीय, गोलू गुप्त तृतीय, 50 किलो वर्ग में यूसुफ अंसारी प्रथम, आजाद अंसारी द्वितीय, बुफरान तृतीय स्थान पर रहे। 55 किलो वर्ग में विशाल सिंह प्रथम, भीम सिंह द्वितीय, कृष्णा ठाकुर तृतीय, 60 किलो वर्ग में विवेक यादव प्रथम, पीयूष यादव द्वितीय, पवन यादव तृतीय, 65 किलो में सुमित सिंह प्रथम, रहमान अंसारी द्वितीय, शिवशंकर यादव तृतीय, 69 किलो वर्ग में हरिओम प्रथम, विश्वजीत सिंह द्वितीय, 74 किलो वर्ग में रोशन पासवान प्रथम, सोनू यादव द्वितीय, रहमन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

फुटबाल में सदर तहसील की टीम ने फतह हासिल किया। सिकंदरपुर तहसील उपविजेता रही। वालीबाल में सदर तहसील विजेता रही। बांसडीह तहसील उपविजेता। कबड्डी के बालक वर्ग में सदर तहसील विजेता और सिकंदरपुर उपविजेता, बालिका वर्ग में बांसडीह विजेता और रसड़ा ने उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि  बिहार बक्सर के नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक कपिलदेव राम शस्त्री ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें