फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों को जोड़ने वाली पुलिया का अप्रोच ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। तहसील अंतर्गत डुहिमुसी मंगलपुरा स्थित कई गांवों को जोड़ने वाली दहताल पर बनी पुलिया का अप्रोच ध्वस्त हो गया है। इसके चलते विभिन्न गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ईकाई बलिया द्वारा वर्ष 2016 में 160 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ी पुलिया बनवाई गई। हालांकि यह पुलिया 13 सालों में बनकर तैयार हुआ था। पुलिया का अप्रोच पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। बताया जाता है पुलिया अभी तीन वर्ष पहले ही बना लेकिन अप्रोच इस कदर ध्वस्त हुुआ है कि दोनों तरफ बड़े बड़े गढ़े बन गए हैं। इसके चलते देवडीह, डुहिया, जानकी छपरा, हरदत्तपुर, रुकनपुरा, मंगलपुरा, बलुआ, बरियारपुर, सुल्तानपुर, ताहिरापुर, टोलापुर, मुड़ियारी, कोटवा, महेंद्र, रिगवन आदि गांवों के लोग जान जोखिम में डाल कर इस मार्ग से आते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें