फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खेजुरी थाना प्रभारी के पद पर महिला इंस्पेक्टर की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा थाने में महिला एसएचओ की तैनाती को लेकर दिये गये निर्देशों के क्रम में निरीक्षक अनीता को खेजुरी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जिले में महिला थाने को छोड़ दें तो किसी अन्य थाने में महिला एसएचओ की तैनाती नहीं थी। इस तैनाती को महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम प्रयास माना जा रहा है। हालांकि इसके पूर्व महिला दरोगा विजय लक्ष्मी पांडेय को बतौर एसओ तैनाती मिल चुकी है। महिला थाने का प्रभार मंजू सिंह को मिला है।
विज्ञापन

निरीक्षक अनीता गाजीपुर जिले में 2011 से 2016 तक तैनात रहीं। वर्ष 2016 से 2021 तक मऊ जनपद में तैनात रहीं। 2021 से दिसंबर तक अवकाश पर रहने के बाद 15 दिसंबर 2022 को बलिया महिला थाने की कमान इन्हें सौंपी गई। अब पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने इन्हें खेजुरी थाने की कमान सौंपी है। खेजुरी थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे विन्देश्वर प्रसाद पांडेय को साइबर सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें