फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सास, ननद सहित आधा दर्जन पर दहेज उत्पीड़न मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के काजीपुरा निवासी रोजी खातून ने सास व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का अरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सास फातमा खातून, ससुर मुहम्मद नसीम, ननद राबिया खातून व नूरसबा, जेठानी गुलशन खातून, देवर इरफान पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। रोजी खातून पत्नी मुमताज अली ने आरोप लगाया है कि हमारी शादी 24 नवम्बर 2019 को मुमताज से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद सास ननद व जेठानी छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन पिटाई करने लगे। राेजी ने सास, ससुर, ननद व जेठानी पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें