फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेएनसीयू और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन अब 30 जून तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि एक माह बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से पहले प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई थी, इसे बाद में बढ़ाकर 31 मई किया गया। अब आवेदन की अवधि एक माह और बढ़ा दी गई है।
समर्थ पोर्टल के माध्यम से हो रहे आवेदन
विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अथवा प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा और प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार परिसर में उपलब्ध सीटों की तुलना में अभी तक 50 प्रतिशत आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। ऐसे में आवेदन अवधि बढ़ने से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

6954 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार समर्थ पोर्टल पर अब तक कुल 6954 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 4620 विद्यार्थियों ने स्नातक स्तर तथा 2334 विद्यार्थियों ने परास्नातक स्तर के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। जेएनसीयू से कुल 138 महाविद्यालय संबद्ध हैं, जिनमें 10 अनुदानित (एडेड), दो राजकीय तथा शेष स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शामिल हैं।
सीटों से कम आवेदन होने पर नहीं होगी प्रवेश परीक्षा
प्रवेश प्रक्रिया की नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिन पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों की तुलना में डेढ़ गुना से कम आवेदन प्राप्त होंगे, वहां प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में अभ्यर्थियों को अर्हता परीक्षा की मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश दिया जाएगा। जहां प्रवेश परीक्षा आवश्यक होगी, उसकी तिथियां बाद में विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रमुख पाठ्यक्रम एवं सीटें
पाठ्यक्रम
सीटें
कृषि अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी
20
कृषि रसायन एवं मृदा विज्ञान
20
आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन
20
एमकॉम
420
एमएड
100
त्रिवर्षीय एलएलबी
580
पंचवर्षीय एलएलबी
60
बीपीएड
200
बीसीए
300
बीएससी कृषि
660
बीएलएड
200
-
एक नजर में

आवेदन की नई अंतिम तिथि : 30 जून 2026
कुल पंजीकरण : 6954
स्नातक आवेदन : 4620
परास्नातक आवेदन : 2334
संबद्ध महाविद्यालय : 138
विश्वविद्यालय परिसर में अब तक लगभग 50 प्रतिशत आवेदन प्राप्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें