बलिया बंदी के समर्थन के लिए नगर में व्यापारियों से अपील करने के लिए निकले व्यापारी संगठन सहित अन्
- फोटो : BALLIA
बलिया/ सिकंदरपुर। संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के द्वारा पेपर लीक मामले में फर्जी तरीके से गिरफ्तार किए गए तीन पत्रकारों की रिहाई की मांग तथा डीएम व एसपी के निलंबन की मांग को लेकर 16 अप्रैल दिन शनिवार को बलिया बंद की घोषणा की गई है। इसे सफल बनाने के लिए पत्रकारों के साथ छात्रनेता, व्यापारी, पटरी दुकानदार समेत अन्य संगठनों ने शुक्रवार की शाम नगर के टाउन हाल से जुलूस निकालकर प्रत्येक दुकानदारों से अनुरोध किया कि आप पत्रकारों के न्याय की लड़ाई में अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर सहयोग प्रदान करें।
नगर के क्रांति मैदान टाउन हाल से जुलूस निकलकर कासिम बाजार, चौक, गुदरी बाजार, चमन सिंह बागरोड, विजय सिनेमा रोड, एलाईसी रोड, तहसील रोड, नया चौक, भृगु आश्रम, कदम चौराहा, मालगोदाम, जापलिनगंज, स्टेशन रोड, आर्यसमाज रोड, सुतरपट्टी रोड, शास्त्रीनगर, गड़हा मोहल्ला, ओक्डेनगंज, सेनानी उमाशंकर चौराहा, यूको बैंक चौराहा, हास्पिटल रोड, चित्तू पांडेय रोड, गांधी नगर आदि मार्गो पर भ्रमण कर व्यापारियों दुकानों को बंद कर सहयोग प्रदान करने का अपील की। व्यापारियों ने अपील का स्वागत किया है। उधर, सिकंदरपुर में भी 16 अप्रैल को बंदी को लेकर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रयाग चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल व पत्रकारों ने पूरे नगर का भ्रमण करते हुए दुकानें बंद करने की अपील की।