फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अनुपम बने नरही के थानाध्यक्ष, 10 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। त्योहार पूर्व जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित घटनाओं के खुलासे को लेकर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में पिछले महीने हुई चोरी की कई घटनाओं का खुलासा नहीं होने के बाद थानाध्यक्ष वंश बहादुर को जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। उन्हें प्रभारी डीसीआरवी बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में दुबहड़ के थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल को नरही थाने की कमान सौंपी गई है। फेरबदल में कुल 10 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय को पुलिस लाइन से उभांव का थानाध्यक्ष बनाया गया है। निरीक्षक हरिशंकर सिंह को नरही से सिकंदरपुर तथा सुशील दूबे को सिकंदरपुर से खेजुरी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक राजेश बहादुर को एसटी से बांसडीह रोड का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उनिरीक्षक मिथिलेश कुमार को पकड़ी से भीमपुरा, रंजीत विश्वकर्मा को भीमपुरा से पकड़ी, लालमणि सरोज को खेजुरी से चितबड़ागांव और उपनिरीक्षक बृजेश सिंह को चितबड़ागांव से दुबहड़ का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस विभाग के इस फेरबदल में कई थानों की कमान बदली गई है। नए प्रभारियों के सामने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के साथ लंबित मामलों के शीघ्र खुलासे की चुनौती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें