फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अन्त्योदय कार्डधारक को मृत दिखा दूसरे को आवंटित किया, सचिव सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मनियर ब्लॉक के चोरकैंड गांव के सचिव को कार्य में लापरवाही के आरोप में जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने निलंबित कर दिया है। इस मामले की अंतिम जांच के लिए पंदह के बीडीओ को नामित किया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर मनियर ब्लॉक के चोरकैंड गांव की पुष्पा देवी ने शिकायत की कि वह अन्त्योदय कार्डधारक थी। उसे मृत दिखाकर अन्त्योदय कार्ड को दूसरे को आवंटित कर दिया गया है। डीएम ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। अधिकारियों के यहां से आवेदन जांच के लिए जब ग्राम पंचायत सचिव के यहां पहुंचा तो उन्होंने जांच के नाम पर लीपापोती की।
इसके बाद पुष्पा ने एक बार अधिकारियों के यहां गुहार लगाई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ग्राम सभा की खुली बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि पुष्पा देवी जिंदा हैं और अन्त्योदय कार्ड के लिए पात्र भी हैं। ग्रामीणों ने अन्त्योदय कार्ड को लेकर ग्राम पंचायत सचिव पर आरोप लगाया और प्रस्ताव की प्रति अधिकारियों के यहां भेजी गई। इस लापरवाही के आरोप में डीडीओ ने चोरकैंड गांव के सचिव व ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह को निलंबित कर दिया और उन्हें रेवती ब्लॉक से संबद्ध कर दिया। डीडीओ ने इस प्रकरण की अंतिम जांच के लिए पंदह के खंड विकास अधिकारी को नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें