एंटी रोमियो अभियान के तहत कोचिंग पढ़ने वाली छात्राओं को सिकंदरपुर कस्बा स्थित बस स्टेशन चौराहा ?
- फोटो : BALLIA
बलिया। एंटी रोमियो टीम ने पार्क, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, सार्वजनिक स्थानों पर शुक्रवार को अभियान चलाया। इस दौरान पार्क व कॉलेज के आसपास मिले मजनुओं के नाम, पते और मोबाइल नंबर नोट कर उन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ा गया। महिला थाना प्रभारी सरोज यादव के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों ने चंद्रशेखर उद्यान, कॉलेज, कोचिंग के पास अभियान चलाया। इस दौरान जो भी मजनू मिले उनके नाम, पते और मोबइल नंबर नोट किए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि वह पढ़ने आएं हैं तो पढ़ाई कर सीधे घर जाएं। अगर दूसरी बार पकड़े जाएंगे तो उनके माता-पिता को बुला कर हरकत बताई जाएगी। यदि नही सुधरे और तीसरी बार पकड़े गए तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। वहीं छात्राओं से कहा गया कि यदि उन्हें को परेशान करता है तो वह तत्काल 112, 1090, 181 पर डायल कर सूचना दें। आपका नाम, पता व मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा। प्रभारी ने बताया कि अभियान चलता रहेगा। उधर, सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज अमरजीत यादव के नेतृत्व में पुलिस ने पार्क, कालेज, कोचिंग आदि स्थानों पर अभियान चलाया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि उनके आसपास, बस स्टेशन चौराहा व अन्य संस्थानों पर सादे वेश में पुलिस तैनात है। जिन्हें तत्काल सूचना दी जा सकती है। इस दौरान पुलिस ने अनावश्यक रूप से घूम रहे 12 से अधिक वाहनों का चालान भी काटा। इस मौके पर कांस्टेबल पूजा सिंह, दुर्गा यादव आदि रहे।