फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेएनसीयू में एंटी रैगिंग सप्ताह का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में बुधवार को एंटी रैगिंग सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को रैगिंग की भयावहता और इसमें संलिप्त पाए जाने पर होने वाली दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी दी गई। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने विद्यार्थियों से रैगिंग और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि रैगिंग में संलिप्त पाए जाने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी विद्यार्थी को रैगिंग या अन्य समस्या का सामना करना पड़े तो वह तत्काल कुलानुशासक या प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों से शिकायत करे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगा। कार्यक्रम एंटी रैगिंग सेल के तत्वावधान में हुआ। समन्वयक डॉ. प्रियंका सिंह रहीं। सेल के सदस्य डॉ. दिलीप मधेसिया, डॉ. विजय शंकर पांडेय, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मनोज कुमार और डॉ. छविलाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें