फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: साम्राज्यवाद विरोधी दिवस मनाया

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में कंपनी बाग में संयुक्त किसान मोर्चा ने शहीद ए आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर
विज्ञापन
बलिया। नगर के कंपनी बाग में संयुक्त किसान मोर्चा ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर साम्राज्यवाद विरोधी दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु तीनों ही ने कम उम्र में साम्राज्यवाद के खतरनाक चरित्र का अध्ययन कर लिया था। साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, समाजवाद जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद, ये तीन नारे भगत सिंह ने दिए थे। किसान नेताओं ने कहा कि आज ब्रिटिश साम्राज्यवाद की जगह अमेरिकी साम्राज्यवाद ने ले ली है। निरंतर महंगाई आसमान छूती जा रही है। हालत तो इतने खराब खराब हैं कि अनाज रहते हुए भी लोगों के घरों की रसोई बनना मुश्किल हो गया है। यह साम्राज्यवादी अमेरिका का नग्न प्रदर्शन है। भगत सिंह के शहादत दिवस पर सभी ने शपथ लिया कि वे साम्राज्यवाद के विरुद्ध वैसे संघर्ष करने को तैयार हैं, जिसका बिगुल क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम, राजगुरु तथा सुखदेव ने किया था। कार्यक्रम में जनार्दन सिंह, अशोक कुमार पांडे, सत्य प्रकाश सिंह, यमुना वर्मा, गरीब राजभर, शिवाजी रहे। अध्यक्षता कन्हैया शाही तथा संचालन संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक परमात्मा नंद राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें