बलिया। जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में हनुमानगंज के बसंतपुर के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत की पुष्टि की गई है। वहीं, 14 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 6068 हुई। इसमें पहले से भर्ती 6054 में से 5741 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 240 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 87 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 6286 संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि हनुमानगंज के तिखमपुर में एक, हैबतपुर में एक, ओझा के छपरा में एक, सागरपाली में एक, दुबहर के माफी दुबहर में एक, हल्दी में तीन, रसड़ा के रामपुर में एक, सुलच्छन राम के हाता में एक, यूनियन बैंक सिकंदरपुर में एक, सिकंदरपुर में एक, सीयर के दैलतपुर में एक, गड़वार के पचखोरा में दो, रेवती के सहतवार में एक पॉजिटिव केस पाए गए हैं।