फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू में गिरा एक और मकान, 12 हुए क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। उत्तरी दीयरांचल के गोपालनगर टाड़ी गांव में गत एक महीने में सरयू नदी की लहरें 33 लोगों के आशियाने निगल चुकी हैं। अभी कटान रुकने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

एक तरह जहां आम जनमानस दीपावली की तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, रविवार की भोर में गोपालनगर टाड़ी के पावधारी देवी पत्नी का मकान सरयू नदी में विलीन हो गया।
राजकुमारी देवी , रामवती देवी , सुनीता देवी , सविता देवी, ज्योति देवी , सुमन देवी गुलाबी देवी , पिंकी देवी, सविता देवी, कविता देवी, निरजु देवी व सुनीता देवी के मकान का आधा हिस्सा से अधिक कटकर नदी में विलीन हो चुका है।
विज्ञापन

राजदेव यादव, मंतोष यादव, राजनाथ यादव, स्वामीनाथ यादव, राजकिशोर यादव व लक्ष्मीना देवी का मकान कटान के मुहाने पर है।
अक्तूबर महीने के अंतिम चरण में सरयू नदी का यह तांडव पहले कभी भी ग्रामीणों ने नहीं देखा था। उनका कहना है कि सितंबर के बाद कटान रुक जाता था।
अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में भी नदी अपने रौंव पर है और तेजी से कटान जारी है। कटान का भयावह स्थिति केवल टाड़ी तक ही सीमित नहीं है। गोपालनगर पश्चिम टोला व वशिष्ठ नगर के सिवान पर भी कटान तेजी से हो रहा है।
सरयू नदी बस्ती के काफी नजदीक पहुंच गई है।
ग्रामीणों का कहना है अगर तत्काल कटान रोधी कार्य नहीं शुरू कराया गया तो गोपाल नगर व वशिष्ठ नगर के अस्तित्व पर भी खतरा उत्पन्न हो जाएगा। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता आकाश यादव ने बताया की कटान रोधी कार्य का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को स्वीकृत के लिए भेजा गया है। स्वीकृत होने के बाद यहां कटान रोधी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें