फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नरही वसूली कांड में एक और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरही वसूली कांड में पुलिस ने एक अन्य आरोपी हेड कांस्टेबल विष्णु यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले ही पुलिस ने नरही के निलंबित एसओ पन्नेलाल को गोरखपुर से गिरफ्तार किया था। प्रकरण में अभी निलंबित कोरंटाडीह चौकी इंचार्ज राजेश कुमार प्रभाकर और दो सिपाहियों के साथ कुछ दलालों की तलाश है।
विज्ञापन

यूपी बिहार बार्डर पर बक्सर गंगा पुल से होकर बलिया में आने वाले ट्रकों से अवैध वसूली पर एडीजी और डीआईजी ने बड़ी कार्रवाई की थी। मौके से दो पुलिसकर्मियों के साथ 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। नरही थाना प्रभारी पन्नेलाल, चौकी प्रभारी कोरंटाडीह राकेश प्रभाकर समेत सात पुलिसकर्मियों और 16 प्राइवेट लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। सीओ सदर शुभसुचित, नरही थाना प्रभारी पन्नेलाल, चौकी प्रभारी कोरंटाडीह राकेश प्रभाकर समेत 18 पुलिकर्मियों को निलंबित किया गया था।
पांच पुलिसकर्मी फरार हो गए थे। इसमें पुलिस ने नरही के निलंबित एसओ पन्नेलाल को रविवार को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को एक अन्य आरोपी हेड कांस्टेबल विष्णु यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण में अभी निलंबित कोरंटाडीह चौकी इंचार्ज राजेश कुमार प्रभाकर और दो सिपाहियों के साथ कुछ दलालों की तलाश की जा रही है। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि गिरफ्तार पुलिसकर्मियों को रिमांड के लिए न्यायालय वाराणसी भेजा गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें