बलिया। जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में रसड़ा के सराय भारती के वृद्घ की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि 42 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 3855 हुई। इसमें पहले से भर्ती 3813 में से 3274 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 535 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 46 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 4087 संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने दी।
उन्होंने बताया कि गड़वार के शाहपुर में एक, फेफना में एक, शहर के काशीपुर में पांच, सतनीसराय में एक, बेदुआ में दो, जिला कारागार में एक, बांसडीह के देवडीह में दो, बांसडीह के वार्ड नंबर 11 में एक, राजवरवीर में एक, बेलहरी के हंसनगर में एक, वरुणा में एक, हनुमानगंज के रामपुर महावल में एक, परिखरा में एक, मनियर के बड़सरी जगीर में एक, रामपुर में सात, नगरा के ताड़ीबड़ागांव में एक, नवानगर के चंडी में एक, पंदह में सय्यदपुर में दो, रसड़ा बस स्टैंड में एक, कोतवाली रसड़ा में एक, सराय भारती में एक, रेवती के मूड़ाडीह में चार, सोहाव के दौलतपुर में दो, दबहर के व्यासी में एक, सीयर के सोनबरस में एक पॉजिटिव केस पॉजिटिव केस पाए गए।