फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में मिला एक और कोरोना संक्रमित, संक्रमितों की संख्या हुई 62 

Sun, 14 Jun 2020 06:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया नगर से सटे तिखमपुर के पास (परिखरा मौजा) का एक युवक रविवार को कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 62 हो गई है। इनमें 52 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब एक्टिव केस 10 हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि रविवार को बांसडीह रोड थाना के परिखरा गांव में एक पॉजिटिव केस मिला है। नया मरीज आने के बाद जिले में एक नए हॉटस्पॉट के साथ कुल संख्या 38 हो गई है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलाकों को सील करने का निर्देश दिया गया है। मरीज को एल-1 अस्पताल बसंतपुर में भर्ती करा दिया गया। बताया कि 52 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें