फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नाराज होकर घर से निकला युवक, परिजनों के पास आया नदी में कूदने का फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी निवासी मुन्ना कुमार खरवार बृहस्पतिवार की सुबह घर से नाराज होकर निकल गया। परिजन उसका इंतजार कर रहे थे कि किसी अनजान नंबर से उसके नदी में कूदने की जानकारी मिली। परिजनों की तहरीर पर दुबहर थाना पुलिस ने घाटों पर तलाश की। कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मुन्ना कुमार खरवार (42) पुत्र श्रीराम खरवार निवासी शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी मजदूरी करते हैं। किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो गई। इससे दुखी होकर कहीं चले गए। परिजनों ने सोचा शांत होने के बाद फिर से घर वापस आ जाएंगे। कुछ घंटे बाद किसी अनजान व्यक्ति ने फोन करके बताया कि वह जनेश्वर मिश्र सेतु से कूद गए हैंं। कपड़े और चप्पल घाट पर पड़े हैं।
सूचना पाते ही परिजन गंगा घाट पहुंच गए, फोन वाले व्यक्ति से मिलने की प्रयास किया लेकिन मोबाइल बंद मिला। गंगा घाट के चारों तरफ कपड़े या चप्पल नहीं मिलने से इसे अफवाह भी समझा। किसी अनहोनी होने की आशंका में बड़े भाई अशोक कुमार खरवार ने दुबहर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अजय कुमार पाल ने आसपास के थाने में फोटो सहित सूचना दी। नजदीकी घाटों पर तलाश की जा रही है। शुक्रवार तक किसी प्रकार की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें