फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गाली से गुस्साए किशोर ने साथी के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/फेफना। फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर में युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गाली से क्षुब्ध किशोर ने साथी के साथ मिलकर युवक की हत्या की। हत्या के पीछे का कारण यह है कि किशोर के मेमने ने युवक की जमीन पर जाकर चारा खा लिया था। इसी बात पर युवक ने उससे गालीगलौज की थी।
विज्ञापन

फेफना थाना से महज तीन किमी दूर सिंहपुर गांव निवासी जवाहर राम की बकरी का मेमना पड़ोसी संजय राम की जमीन में पहंुच गया। उसने वहां पड़ा चारा खा लिया। इसको लेकर जवाहर के पुत्र अवधेश राम (30) व संजय के 16 वर्ष के लड़के के बीच विवाद हो गया। जमकर गालीगलौज हुआ। आसपास के लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार विवाद में मां की गाली देने से नाराज होकर पड़ोसी किशोर ने अपने मित्र के साथ मिलकर अवधेश को सबक सिखाने की ठान ली।
बृहस्पतिवार की रात आठ बजे के करीब अवधेश राम खेत में शौच कर रहा था। तभी पड़ोसी किशोर साथी संग वहां पहंुच गया। अवधेश पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। सिर के पीछे गंभीर चोट लगने से अवधेश अचेत होकर गिर पड़ा। कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर अवधेश पर पड़ी तो इसकी खबर परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी दलबल साथ पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घाेषित कर दिया।
एसपी कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी उस्मान अहमद घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच की।
एएसपी ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर 16 वर्ष के दो बाल अपचारी को पकड़ा है। जवाहर की शिकायत पर पुलिस ने तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें