फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अधिकारियों के न आने से नाराज लोगों ने शव वाहन को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार गांव निवासी सेना के जवान का शव शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंचा। इस दौरान मौके पर अधिकारियों के न आने से नाराज लोगों ने शव वाहन को आधे घंटे तक रोके रखा। एसएचओ राजकुमार सिंह और एसडीएम सर्वेश यादव के प्रयास के बाद जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम संस्कार गांव पर ही कराया गया। परिवार वालों को रोते देख सबकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

असनवार निवासी बदन यादव (45) 74 फील्ड रेजीमेंट में 27 अगस्त 1998 को भर्ती हुए थे। पिछले छह माह से लेह लद्दाख के स्योक इलाके में तैनात थे। बुधवार की सुबह ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों ओर स्थानीय लोगों ने शव वाहन को सड़क पर ही रोक दिया। जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि सेना के जवान का शव आया है, लेकिन कोई भी आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक के प्रयास के बाद आधे घंटे बाद वाहन को घर जाने दिया। दरवाजे शव पहुंचते ही उसकी पत्नी और चार बेटियों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। सभी लोग के आंखों में आंसू भर आए। सेना के जेसीओ पीएस संधू के साथ जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई की गई। उपजिलाधिकारी रसड़ा ने परिवार वालों को ढांढस बंधाया। भूतपूर्व सैनिक के ब्लॉक अध्यक्ष महात्मा सिंह की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिकों ने तिरंगे से सम्मान किया। गिरजेश सिंह, जीएस सिंह, राजकुमार सिंह, राघव कुमार रहे। उसके पुत्र निखिल ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें