फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के आर्यसमाज रोड निवासी एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद शनिवार की रात जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। इससे वह नाराज था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के आर्य समाज रोड निवासी अनिल गोंड (32) की अमृतपाली में ससुराल है। उसके साले की 25 अप्रैल को बरात गई थी। 26 को बरात वापस लौटी तो अनिल ने ससुराल में ही विवाद किया और फिर पत्नी व बेटी को लेकर घर लौट आया। वापस आने के बाद उसने पत्नी मुन्नी के साथ मारपीट किया। मुन्नी ने ओक्डेनगंज पुलिस चौकी पर जाकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने अनिल के साथ ही उसकी पत्नी को भी बुलाया।
जानकारी होने पर मुन्नी के मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गये। पुलिस ने पति-पत्नी को समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया। मुन्नी ससुराल की जगह मायका चली गई। शनिवार की रात करीब नौ बजे कोई कमरे में पहुंचा तो अनिल अचेत हाल में पड़ा तथा वहां पर एक जहर की शीशी भी पड़ी हुई थी। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया।
विज्ञापन

युवक आर्य समाज रोड पर ठेला पर डोसा आदि बेचता था तथा मोहल्ले में ही किराये पर कमरा लेकर पत्नी व एक बेटी के साथ रहता था। लोगों का कहना है कि वह अक्सर पत्नी के साथ विवाद व मारपीट करता कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि पारिवारिक विवाद में युवक के द्वारा प्रथम दृष्टया विषाक्त खाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें