फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कमेंट करने से नाराज होकर युवक काे पीटा, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो गांव में सोमवार को महाकाल ग्रुप के मनबढ़ युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। उसकी पिटाई कर फायरिंग की और भाग गए। गोली की आवाज सुन गांव में खलबली मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी दलबल के साथ पहुंचे। पीड़ित से पूछताछ के बाद मामले क जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन

कारो गांव में कुछ मनबढ़ युवक सोशल मीडिया पर महाकाल ग्रुप चलाते हैं। कन्हैया के पुत्र चुलबुल ने ग्रुप के किसी पोस्ट पर कमेंट कर दिया। इसको लेकर उस समय भी मारपीट हुई थी। स्थानीय लोगों ने मामला शांत कर दिया था। सावन के सोमवार को सभी लोग कारो मंदिर में पूजा पाठ में व्यस्त थे। इसी बीच महाकाल ग्रुप के बबलू के नेतृत्व में तीन-चार युवकाें ने चुलबुल पर हमला कर दिया। विरोध करने पर किसी युवक ने फायरिंग कर दी। चुलबुल ने डायल-112 को घटना की सूचना दी। इसकी खबर लगते ही कारो मंदिर पर ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी दलबल के साथ पहुंचे। घायल चुलबुल ने बताया कि फेसबुक पर कमेंट करने को लेकर पिटाई करने लगे। चुलबुल से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने गोली का खोखा भी तलाशने की कोशिश की लेकिन मिला नहीं। इस बाबत प्रशांत चौधरी ने बताया कि दो युवकों में पुराने विवाद में मारपीट हुई थी। गोली चलाने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें