बेल्थरारोड। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यहां क्षेत्र पंचायत सीयर की ग्राम पंचायत फरसाटार में उप चुनाव में सोमवार को ग्राम प्रधान पद के लिए पिछड़ी जाति की आरक्षित सीट पर 2 महिलाओं सहित कुल 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी इरशाद अहमद ने प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया संपन्न कराया। आगामी 23 जुलाई को प्रातः 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की तिथि निर्धारित है। 24 जुलाई को 3 बजे तक नाम वापसी एवं तत्काल बाद प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया ब्लाक सीयर के डवाकरा हाल में कराया गया। नामांकन करने वालों में वीरबहादुर यादव पुत्र सूरत, कृष्ण कुमार वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा, हंसनाथ पुत्र सुदामा, मनोज कुमार मौर्य पुत्र पारस, सोनी कुमारी वर्मा पत्नी कृष्णा, रामअशीष चौहान पुत्र भजुराम चौहान, अवधेश कुमार गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता, राम सुनेश्वर चौहान पुत्र धरमदेव, समीर कुमार मौर्या पुत्र राम कृपाल वर्मा, परमात्मा चौहान पुत्र जयराम चौहान, रामकृपाल वर्मा पुत्र राम नगीना तथा मिनता देवी पत्नी रामचंदर शामिल हैं।
000
पांच ग्राम पंचायतों में सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय
लालगंज। विकासखंड मुरली छपरा के छह ग्राम पंचायतों में सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पड़े सात सीटों पर नामांकन सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय मुरली छपरा के प्रांगण में एआरओ कपिल कुमार की देखरेख में किया गया। ग्राम पंचायत सूर्यभानपुर में एक, इब्राहिमाबाद नौबरार में एक, वाजिदपुर में एक, हृदयपुर में एक, शिवपुर कपूर दियर में एक उम्मीदवार ने नामांकन किया। जबकि लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत में दो ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव नहीं हो पाया था।