फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती को लेकर फूटा गुस्सा

Sun, 06 Aug 2017 11:29 PM IST
ballia
विज्ञापन
बिजली कटौती के खिलाफ फूटा गुस्सा
विज्ञापन
नगर में अघोषित बिजली कटौती  और जर्जर विद्युत तारों को बदलने आदि मांगों को लेकर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी के नेतृत्व में नगरवासियों ने रविवार को पीसीओ तिराहे पर धरना दिया गया। सूचना पर पहुंचे एसडीओ मिथिलेश कुमार तथा अवर अभियंता बिपिन बिहारी सिंह ने बिजली कटौती पर रोक लगाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन ने कहा कि नगर में लगे विद्युत तार पूरी तरह जर्जर हो चुके है। इसके अलावा विद्युत की अघोषित कटौती की जा रही है। जिससे इस भीषण गर्मी में आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने जर्जर विद्युत तारों को बदलने, अघोषित बिजली कटौती बंद करने तथा टाउन फीडर से ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति बंद कर नगर क्षेत्र की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति न होने से जहां खेतों में खड़ी धान की फसल खराब हो रही है, वहीं लघु उद्योग भी चौपट हो रहे हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर सभासद अकरामुल हक, चुन्नू दूबे, पिंटू तिवारी, जमशेद अहमद, अभिराम त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह, मणींद्र तिवारी, अफजाल, रमेश सिंह, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें