फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को हटाया, जांच टीम बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। ब्लॉक के ग्राम सभा लोहटा पचहुंवा में पुष्टाहार वितरण की जांच करने पहुंचे सीडीपीओ के सामने रजिस्टर फाड़ने के मामले में डीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को चार्ज से हटा दिया है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है। उधर दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद पुलिस अभी तक मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चिलकहर के लोहटा पचहुंवा में ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि पिछले 6 माह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्टाहार का वितरण नहीं कर रही हैं। इस पर सीडीपीओ राहुल कुमार जांच करने प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को पहुंचे थे। 50 की संख्या में लोग उपस्थित थे। इसी बीच रजिस्टर फाड़ने को लेकर हंगामा हो गया। सीडीपीओ ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अपने लोगों के साथ रजिस्टर को फाड़ दिया। आंगनबाड़ी ने सीडीपीओ पर आरोप लगाते हुए डायल पुलिस बुला ली। दोनों पक्षों ने रसड़ा कोतवाली में तहरीर दी थी। मंगलवार को डीपीओ केएम पांडेय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को चार्ज से हटा दिया। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। उधर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेज सीडीपीओ पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डीपीओ केएम पांडेय ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को चार्ज से हटा दिया गया है। कोतवाल विपिन सिंह का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें