फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध

Sat, 04 Jun 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
जवाहरबाग कांड के विरोध में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन करते भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह और अन्य।
विज्ञापन
 भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में टीडी कालेज चौराहे पर शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया। मथुरा के जवाहरबाग की घटना का विरोध किया गया।  
विज्ञापन


  इसके पश्चात कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मथुरा के जवाहर बाग की हिंसा प्रशासनिक चूक की देन है। कहा कि जवाहर बाग में अवैध जमीन को कब्जा करने वाला रामवृक्ष यादव अपराधी पृष्ठभूमि का है। जिला प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी  इसलिए कुछ नहीं कर रहा था क्योंकि रामवृक्ष प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री के संरक्षण में है।

   कहा कि प्रदेश में जब-जब सपा की सरकार बनी है। तब-तब  अपराधियों के हौसले बुलंद होते रहते हैं। कहा कि प्रदेश मंे सपा सरकार को बदलने का समय आ चुका है। इस दौरान राजेश गुप्त, प्रशांत राय, अभिषेक गुप्त, रीतेश पांडेय, मिंकू सिंह, भोला ओझा, सत्य नारायण  यादव, गोलू सिंह, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें