फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अराजकतत्वों ने प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। बलिया-बक्सर एनएच-31 से जुड़े रामपुरचिट गांव जाने वाले मुख्य मार्ग के प्रवेश द्वार पर लगी पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की प्रतिमा को बुधवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। विधायक संग्राम यादव, विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि वंशीधर यादव भी पहुंच गए। सपाजन आक्रोश जताने लगे। सूचना मिलते ही एडीएम और एडिशनल एसपी के साथ चितबड़ागांव, नरही, फेफना थाना पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि रामपुरचिट के प्रवेश द्वार पर 2013 में पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसे रात में कुछ अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। अराजक तत्वों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की जाए। साथ ही तीन दिन के अंदर पुनः नई प्रतिमा लगाने के लिए कहा। विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि यदि पूर्व मंत्री की प्रतिमा तीन दिनों के अंदर नहीं लगाई गई तो जिले स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि कुछ उपद्रवी तत्वों ने ऐसा निंदनीय कार्य किया है। पुलिस ने आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
सपा ने सौंपा ज्ञापन : सपा के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने बृहस्पतिवार को बैरिया डाक बंगला में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार रजनीश कुमार को सौंपा। स्वर्गीय शारदानंद अंचल की प्रतिमा को तोड़े जाने पर आक्रोश जताया गया। विनायक मौर्य, सुदामा यादव, गोपाल राम, राजेंद्र सिंह, मुन्ना गोड़, अंगद मिश्र, विनोद यादव, रविंद्र कुमार, कामेश्वर यादव, मनोज यादव, अवधेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे। उधर, सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने कहा कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना निंदनीय है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की निंदा की : महात्मा गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनाभाई ने पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि किसी भी सार्वजनिक का स्थान पर किसी नेता या सामाजिक कार्यकर्ता का मूर्ति स्थापित है तो उसे तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है।उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार कर दंडित करने और पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की दूसरी प्रतिमा स्थापित कराने की की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें