फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना के कर्ची परूआ गांव में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शुक्रवार की सुबह अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। इसकी खबर लगते ही ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी प्रतिमा लगवाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। बसपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अरुण कुमार, संजय भारती, अनुज कुमार, श्रवण कुमार, नरेंद्र धूसिया, अशोक भारती, अजीत कुमार, सुनील भारती सहित ग्रामीण नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर श्यामकांत, थानाध्यक्ष फेफना बृजमोहन सरोज आसपास के थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहंुचे। गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। ग्रामीण प्रतिमा तोड़ने वाले की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। क्षेत्राधिकारी के काफी समझाने के बाद दूसरी प्रतिमा लगवाने के आश्वासन पर शांत हुए। इस संबंध में बृजमोहन सरोज ने बताया कि दूसरी प्रतिमा मंगाई गई है, उसी स्थान पर लगाई जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें