फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घाघरा नदी का जलस्तर घटने से कटान तेज, ग्रामीणों में दहशत बदरहुंआ में 14 तो डिघिया में 25 सेमी घटी घाघरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार घटने से कटान की समस्या गंभीर हो गई है, जिससे तटवर्ती गांवों के लोग सहमे हुए हैं। झगरहवा बस्ती घाघरा नदी के कटान के मुहाने पर खड़ी है, और बदामी, प्रेमशीला, प्रसूति, रामकरण, वीरेंद्र सहित कई ग्रामीणों के घर और जमीनें कटान के दायरे में आ गई हैं।
विज्ञापन

सहबदिया गांव में भी कटान के चलते जोखन पटेल, विनोद पटेल, इंदल पटेल और अन्य किसानों की जमीनें कटती जा रही हैं, जिससे ये किसान भूमिहीन होते जा रहे हैं। परसिया गांव के रामलाल पटेल, श्यामलाल, बृजलाल और भजुराम पटेल की जमीनें भी कटान के कारण बर्बाद हो रही हैं।
घाघरा नदी का जलस्तर दो दिनों से घट रहा है, जिससे कटान की रफ्तार और बढ़ गई है। बुधवार को बदरहुंआ नाले पर जलस्तर 71.38 मीटर था, जो बृहस्पतिवार को 14 सेमी घटकर 71.24 मीटर पर आ गया। डिघिया नाले पर भी जलस्तर 25 सेमी घटकर 70.05 मीटर हो गया है।
विज्ञापन

बदरहुवा नाले का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरे का बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। वहीं, डिघिया नाले पर न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरे का बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.59 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें