फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: होली पर चलेगी आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी विशेष गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन की ओर से होली पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। आनंद विहार टर्मिनस से चार से 11 मार्च, तक प्रत्येक शनिवार को और जोगबनी से छह से 13 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को दो फेरों के लिए चलाया जाएगा। (04064) आनन्द विहार टर्मिनस-जोगबनी साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी आनन्द विहार टर्मिनस से 15.30 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट, आजमगढ़, मऊ होते हुए अगले दिन बलिया 10.17 बजे पहुंचेगी। यहां से जोगबनी के लिए रवाना होगी। वहीं (04063) जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी जोगबनी 01.20 बजे प्रस्थान कर बलिया से 12.30 बजे पहुंचेगी। यहां छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 11.10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें