फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी के नेतृत्व में हुई सघन जांच

Mon, 27 Jul 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंजाब के दीनानागर थाने में हुए आतंकी हमले के बाद जिले में भी हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने सोमवार को  खोजी कुत्ते की मदद से सामानों को चेक किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों की टीम ने प्लेटफार्म संख्या एक से तीन पर रखे सामानों की सघन तलाशी ली।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर  जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया। शासन से जारी निर्देशों के अनुपालन में  एएसपी केसी गोस्वामी के नेतृत्व में सीओ नगर डीपी सिंह, जीआरपी एसओ बैजनाथ  सिंह, चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज सत्येंद्र राय सहित अन्य चौकियों के  प्रभारियों के साथ डाग स्क्वाड टीम के सदस्यों ने एक-एक सामानों की तलाशी ली। दीनानगर वारदात के  बाद प्रदेश के सभी जिलों में सख्ती बरतने का निर्देश शासन द्वारा दिया गया  था। टीम के सदस्यों ने पार्सल घर, पार्सल केबिन के साथ ही प्लेटफार्म नंबर  एक, दो और तीन पर एक-एक सामान को सघन तरीके से चेक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें