बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए निकली एक युवती को कुछ युवकों ने मक्के के खेत में खींचकर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट हुई। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायकर्ता का आरोप है कि सोमवार की सुबह वह घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि रास्ते में रामबली यादव, नीरज और एक अन्य युवक ने उसे घेर लिया। आरोपितों ने युवती का हाथ पकड़ लिया और उसे पास के मक्के के खेत में खींचने लगे। आरोप है कि जब उसने खुद को बचाने का प्रयास किया, तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच आरोपियों के पक्ष से समता और राजकुमारी ने भी आकर हमला कर दिया। शोर मचाने पर जब लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।