फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भय, अराजकता और भ्रष्टाचार का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में शनिवार को बैरिया विधानसभा के सपा नेताओं की बैठक आहूत की गई। जिसमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने व मिशन 2022 को फतह करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में बैरिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत जनहित से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर विचार करते हुए सपा नेताओं ने सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और किसानों के गेहूं क्रय केंद्र से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की। वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह ने कहा कि सरकार पूरी तरह जनहित के मुद्दों से विमुख और तानाशाह हो गई है। जनहित के मुद्दे उठाने वालों पर फर्जी मुकदमा कर जेल में ठूसने से लोकतंत्र की सारी मर्यादाएं आहत होने लगी हैं। चारों ओर भय, अराजकता और भ्रष्टाचार का माहौल हो गया है।
निर्णय लिया गया कि समाजवादी पार्टी हर गरीब, शोषित, पीड़ित और आमजनता के साथ है और उनके हक और इंसाफ के लिए जल्द ही एक विशाल जनांदोलन किया जाएगा। कहा कि क्षेत्र हजारों नौजवान अपनी जीविकोपार्जन के लिए लाल बालू का व्यापार करते थे, लेकिन षड्यंत्र के तहत उनके इस व्यवसाय पर प्रशासन ने विराम लगा दिया है। इस मौके पर मृत्युंजय उपाध्याय, वीरेंद्र यादव, शैलेश सिंह, राजनाथ यादव, हरेंद्र सिंह, रामबली यादव, धनंजय सिंह, अखिलेश गुप्ता, मुकेश सिंह तथा अरुण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें