तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव एल्डर कमेटी के अध्यक्ष मुख्तार अहमद की देखरेख में संपन्न हुआ। कुल 54 मत डाले गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अमरेश यादव को 33 मत मिले, जबकि शंभूनाथ दुबे को 20 मत मिले। एक मत नोटा के नाम रहा। चुनाव अधिकारी ने अमरेश यादव को विजयी घोषित किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए मणिशंकर श्रीवास्तव 30 मत पाकर विजयी हुए। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विद्या सागर को 6 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेश यादव, महामंत्री पद के लिए उदय नारायण सिंह, संयुक्त मंत्री के लिए जितेश कुमार वर्मा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।