फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

विज्ञापन
भीमपुरा थाना क्षेत्र के लोहटा पचदौरा गांव में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने के विरोध में धरने पर बैठे ग? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के लोहटा पचदौरा गांव में सोमवार की रात अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को चबूतरे के नीचे फेंक दिया। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार की सुबह आक्रोशित दलित बस्ती के लोग धरने पर बैठ गए। सूचना पर फोर्स भी पहुंच गई। सीओ के नई मूर्ति लगवाने और अराजकतत्वों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाने पर धरना खत्म किया गया। क्षेत्र के लोहटा-उधरन मार्ग पर दलित बस्ती में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। सोमवार की रात कुछ अराजकतत्वों ने प्रतिमा को चबूतरे के नीचे गिरा दिया। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार की सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख बस्ती के लोग आक्रोशित हो गए और आंबेडकर संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष बसंत के नेतृत्व में मौके पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर नगरा और उभांव की पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा केपी सिंह भी पहुंच गए। समिति के अध्यक्ष बसंत कुमार ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर देते हुए धरना जारी रखा। दलित बस्ती के लोग अराजकतत्वों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। क्षेत्राधिकारी ने नयी प्रतिमा लगवाने व अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। पुलिस ने रसड़ा से तत्काल आंबेडकर की नयी प्रतिमा मंगाई। तब जाकर लोग वहां से हटे। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात की गई है। मालूूम हो कि एक दशक पूर्व भी आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई थी। शिवमिलन, प्रभारी निरीक्षक, भीमपुरा ने बताया कि लोहटा पचदौरा गांव की दलित बस्ती में अज्ञात लोगों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की थी। नई प्रतिमा मंगा दी गई है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें