फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई व्यवस्था से सार्वजनिक वितरण का रोस्टर बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। कागजी नियमों के चक्कर में सार्वजनिक वितरण का रोस्टर बेपटरी हो गया है। महीने का आधा समय बीत जाने के बाद भी यह तय नहीं हो पाया कि पात्र गृहस्थी अनाज का वितरण कब से होगा। नवागत उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत आपूर्ति निरीक्षक के प्रमाणित करने के बाद सभी कागजातों पर उपजिलाधिकारी प्रति हस्ताक्षर करेंगे। इसके चलते रोस्टर प्रभावित गया है। 15 दिसंबर तक महज एक दर्जन कोटेदारों ने ही अनाज का उठान किया है। वितरण कहीं भी शुरू नहीं हुआ है। विपणन निरीक्षक रानीगंज/लालगंज प्रदीप जायसवाल ने बताया यह व्यवस्था उपजिलाधिकारी की है। मेरे यहां से कोई देरी नहीं की गई है। इस बाबत उपजिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक ने बताया कि जनता से शिकायत मिली थी कि वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी हो रही है। कोटेदार अनाज कम दे रहे हैं या अनाज का स्टॉक दिखाकर संबंधित उपभोक्ताओं को अनाज नहीं दे रहे हैं। इस शिकायत को दूर करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। इसी व्यवस्था के तहत कोटेदारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें